7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह बाजारों में रही भीड़, पुलिस आई तो गलियों में भागे लोग

वीकेंड कफ्र्यू से एक दिन पहले लगा जमघट

2 min read
Google source verification
सुबह बाजारों में रही भीड़, पुलिस आई तो गलियों में भागे लोग

दौसा. रामकरण जोशी स्कूल की गली में व्यर्थ घूम रहे लोगों को दौड़ लगाकर खदेड़ती पुलिस।

दौसा. जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए लागू लॉकडाउन की पालना कराने में पुलिस एवं प्रशासन भरसक कोशिश कर रहा है, लेकिन कई लोग गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते। शुक्रवार को वीकेंड कफ्र्यू से एक दिन पहले सुबह बाजारों में खासी भीड़ रही। जब पुलिस आई तो लोग गलियों में जा घुसे और पुलिस के जाते ही फिर से बाजारों में आ गए। इस तरह सुबह 11 बजे तक लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
जिला मुख्यालय के लालसोट रोड, मण्डी रोड, नया कटला, सुंदरदास मार्ग, आगरा रोड, सैंथल मोड, गुप्तेश्वर रोड, पुराने शहर सहित अन्य बाजारों में सुबह 11 बजे तक अनुमत दुकानें खुलने के कारण लोगों की जमकर भीड़ देखी गई। नए कटले से लेकर सुंदरदास मार्ग तक लोग बेरोकटोक वाहनों को लेकर घूमते रहे। यहां तक कि पुलिस की गत दो दिन से ढिलाई का लाभ उठाकर सुबह सब्जी मंडी में स्थाई दुकानें तक लग गई। बाजारों में लोग सोशल डिस्टेंस की पालना करते भी नहीं दिखे। कई दुकानों पर तो दस से पन्द्रह लोग सटकर खड़े रहे। दुपहिया वाहनों पर भी तीन-तीन लोग बैठ कर घूमते रहे। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने पैदल मार्च किया, लेकिन लोग पुलिस के निकलते ही फिर से लापरवाही बरतते रहे। हालांकि 11 बजे बाद लोग अपने घरों की ओर चलना शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे बाद सड़कों एवं बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मात्र दवा दुकानों पर ही ग्राहक नजर आए।
वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिलसिंह चौहान के नेतृत्व में 11 बजे बाद बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ कारवाई भी की गई। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक डॉ. दीपक शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान थे।

वसूला जुर्माना
लालसोट. शहर में लालसोट पुलिस ने शुक्रवार को कोरोना गाइड लाइन की पालना नही करने पर 118 जनों पर कार्रवाई करते हुए 12 हजार का जुर्माना वसूला। (निप्र.)

अवहेलना: सात दुकानों का काटा चालान
बडिय़ाल कलां. उपतहसील मुख्यालय पर लॉक डाउन की अवहेलना करते पाए जाने पर उपतहसीलदार महेश शर्मा के नेतृत्व में निगरानी समिति के सदस्य एवं टीम ने सात दुकानों पर कार्रवाई कर चालान काटे। इससे व्यापारियों में हडकंप मच गया।
उप तहसीलदार के नेतृत्व में गिरदावर विष्णु शर्मा, बीएलओ नत्थू सिंह, अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो संग्राम सिंह, पटवारी प्रताप, निगरानी समिति के सदस्य पीटीआई गोपाल गुरु, सोमोत्या राम मीना,ओमप्रकाश मीना आदि ने कस्बे का दौरा किया। जहां कुछ व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री के ओर से लगाए गए लॉक डाउन की पालना नहीं होती पाई गई। दुकाने 11 बजे के बाद भी खुली मिली। इस पर टीम ने सब्जी, परचूनी सहित अन्य सात दुकानों का 500-500 रुपए का प्रति दुकानदार चालान काटा।