जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता
सिकंदरा . महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री ममता भूपेश ने रविवार को गढ़ के समीप गुमानपुरा गांव में पूर्व सरपंच नानगराम मीणा की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मारक का अनावरण किया। इस दौरान पौधारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। भूपेश ने कहा कि सरकार आमजन के प्रति गंभीर है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व आमजन की समस्याएं सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने पूर्व सरपंच नानगराम मीणा की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गढ़ गांव के ग्रामीणों ने नवसृजित पंचायत भवन मुख्यालय गढ़ गांव में ही बनाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधान लाटूरमल सैनी, भांडारेज ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल सैनी, चंदूलाल गेरोटा, पूर्व सरपंच खेमराज मीणा, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य बत्तू पापड़दा, ब्लॉक प्रवक्ता दिनेश पाराशर, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुरैया, कमल कैलाई, सीताराम छोकरवाड़ा, समंदर सिंह मोरोली, गिर्राज मीणा अरावली, पूर्व सरपंच विजय सिंह बैराड़ा, जीएसएस अध्यक्ष गिर्राज मीणा, कैलाश शर्मा आदि मौजूद थे।