6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों ने एक ही रात को चार दुकानों के ताले तोड़े, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

कोतवाली से मात्र 200 मीटर दूर की है वारदात, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jan 31, 2021

चोरों ने एक ही रात को चार दुकानों के ताले तोड़े, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

चोरों ने एक ही रात को चार दुकानों के ताले तोड़े, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

दौसा। शहर के लालसोट रोड स्थित पूनम टॉकिज के समीप चोरों ने शनिवार की एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चुरा लिया। वारदात कोतवाली से मात्र 200 मीटर दूरी की है। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि लालसोट रोड पूनम टॉकिज के समीप ऑल इन वन नामक दुकान में चोरों ने प्रवेश कर उसमें रखे गले में करीब 15 हजार रुपए नकद व करीब 10 हजार की काजू बादाम अन्य कीमती खाद्य सामग्री चुरा ली। दुकानदार घनश्याम शर्मा ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान में प्रवेश कर गल्ले में रखे करीब 5 हजार रुपए नकद, एक पावर बैंक, 2 पावर बैंक चुरा लिए।


इसी प्रकार रामजी फार्मा नामक दुकान से चोर ताला तोड़कर करीब 2 हजार रुपए अन्य सामान चुरा ले गए। पीडि़त ने बताया कि यह सभी दुकान गैलरी में थी इसके बाद चोरों ने मुख्य रोड की एक दुकान गुप्ता प्रोविजनल का भी ताला तोड़ा, लेकिन चोर इस दुकान में चोरी करने में विफल रहे। व्यापारियों ने बताया कि कोतवाली थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर और करीब 2 घंटे तक इस वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। व्यापारियों ने बताया कि चोरों ने इस गैलरी में एक मिष्ठान भंडार के कमरे से पलटा हुआ सरिया लेकर इन दुकानों के शटर में ताले तोड़े। चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। (ग्रामीण निसं.)

पहले भी हो गई थी बड़ी वारदात

जिस स्थान पर बीती रात को चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़े हैं उन दुकानों के सामने तीन वर्ष पहले मोबाइल की दुकान में चोर शटर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने आज तक इस चोरी का खुलासा नहीं किया।