7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रह्माणी माता के जागरण में हजारों लोगों ने की शिरकत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 2 Feb 2019, 8:56 AM IST

parsadi lal meena

ब्रह्माणी माता के जागरण में हजारों लोगों ने की शिरकत

लालसोट. उपखण्ड के मंडावरी कस्बे में ब्रह्माणी माता के जागरण में हजारों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर माता के मंदिर में भव्य सजावट की गई और फूल बंगला झांकी भी सजाई गई। आयोजन में शिरकत करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मंडावरी कस्बे के ब्रह्माणी माता मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गए थे। इस मौके पर मंडावरी कस्बे के सर्व समाज के लोग सुबह से ही आयोजन में भागीदारी निभाते नजर आए। अपराह्न करीब चार बजे प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी भी आयोजन मेें शिरकत करने के लिए मंडावरी पहुंचे।

विधानसभा अध्यक्ष का उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कमल मीना समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. सी.पी. जोशी ने उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना को जन्म दिन की बधाई दी। इस मौके पर दौसा विधायक मुरारीलाल मीना, बांदीकुई विधायक जी.आर. खटाणा, दौसा प्रधान डी.सी.बैरवा, लालसोट पालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी, पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, दौसा नगर परिषद के सभापति राजकुमार जायसवाल, डिडवाना सरपंच दीपक पटले समेत हजारों लोगों ने शिरकत की और मंत्री को जन्म दिन की बधाई दी।

जागरण के अवसर पर मंडावरी कस्बे के राजकीय बालिका विद्यालय के खेल मैदान परिसर में पंगत प्रसादी का भी आयोजन किया गया। मंडावरी कस्बे के सर्व समाज के लोगों ने सहयोग करते हुए प्रसादी वितरण कार्य को पूरी तरह व्यवस्थित रखा। आयोजन के दौरान मंडावरी समेत कई थानों का पुलिस जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा। (नि.प्र.)