
बहुचर्चित जीवा हत्याकाण्ड के तीन आरोपी दबोचे, मुख्य आरोपी अभी फरार
दौसा. जिले के बहुचर्चित जीवा हत्याकाण्ड के मामले में पुलिस को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। हालांकि मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि जीवाराम मीना उर्फ जीवा की हत्या के मामले में महेश गुर्जर निवासी छाबी वाली ढाणी जटवाड़ा, कपिल मीना निवासी चितोड़ी, बस्सी व चौथमल मीना निवासी बंदड़ी थाना नांगल राजावतान को दबोचा गया है।
एसपी ने बताया कि शेष आरोपियों को भी पकडऩे के प्रयास में पुलिस दल लगे हुए हैं। मामले में 12 से Óयादा आरोपियों की निशानदेही की गई है। एसपी ने बताया कि दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद था। इसके चलते हत्याकाण्ड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। वायरल वीडियो, मोबाइल लोकेशन व मुखबिरों की मदद से आरोपियों को दबोच लिया।
जन्मदिन की पार्टी के नाम से बुलाया
एसपी ने बताया कि 22 जुलाई की मध्यरात्रि मुल्कराज मीना व उसके साथियों ने षडय़ंत्र रचकर जन्मदिन की पार्टी के नाम से छतरी वाली ढाणी निवासी जीवाराम मीना उर्फ जीवा को मीणा छात्रावास के पीछे बुलाया। पार्टी के दौरान मुल्कराज ने जीवाराम से कहा कि उसके मामा के लड़के गंगाधर को कुछ लोगों ने बंधक बना रखा है, इसलिए बनियाना तक चलना है।
इस पर वे बनियाना पुलिया के पास पहुंच गए। वहां पर मुल्कराज के अन्य 10-12 साथी मौजूद थे। उन्होंने जीवाराम के साथ लाठी, सरिए व अन्य हथियारों से मारपीट की तथा उसे मृत समझ छोड़कर फरार हो गए। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से जयपुर रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान जीवाराम की मौत हो गई।
छह जिलों में दी दबिश
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर, अलवर व टोंक जिलों में लगातार दबिश दी। एसपी के निर्देशन व एएसपी के नेतृत्व में छह टीमों ने आरोपियों की तलाश की। इनमें सीओ लालसोट सतीश यादव, सीओ महिला अपराध अनुसंधान सेल घनश्याम मीना, दौसा कोतवाल राजेश मीना, सदर थाना प्रभारी कमलेश चौधरी, लवाण थाना प्रभारी प्रेमलता, नांगल प्रभारी कृष्ण कुमार व रामगढ़ पचवारा प्रभारी अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
Published on:
29 Jul 2020 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
