27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मृत्युभोज में खाना पड़ा महंगा, चुकानी पड़ रही है यह कीमत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 25 Oct 2018, 12:43 PM IST

rajasthan news

मृत्युभोज में खाना पड़ा महंगा, चुकानी पड़ रही है यह कीमत

दौसा. जिले में सिकंदरा के समीप ईंटका गांव में मृत्यु भोज में खाना खाने के बाद करीब 3 दर्जन लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार ईंटका गांव में गजानंद शर्मा की पत्नी रामपति का स्वर्गवास होने पर बुधवार को मृत्युभोज कार्यक्रम रखा गया था। मृत्यु भोज में खाना खाने के बाद देर रात को गांव के लोग बीमार होने लगे। जैसे जैसे लोगों की तबीयत खराब हुई। उन्हें समीप के सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह तक करीब 3 दर्जन लोग बीमार हो गए। सूचना पर चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर भोजन के सैंपल लिए चिकित्सा प्रभारी राजपाल मीणा ने बताया कि जीमण में दूषित भोजन खाने से लोग बीमार हुए हैं। सभी बीमार का उपचार किया जा रहा है। दूषित भोजन के सैंपल जांच के लिए भिजवाया हैं।

Read more : जीत गई जिदंगी...रातभर टांके में पाइप के सहारे लटकता रहा किशोर, सुबह जिंदा निकाला