7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालसोट में तीन इंच बारिश, दौसा में तीसरी बार सावन के सोमवार पर ‘जलाभिषेक’

खरीफ की फसलों को अमृत, किसानों के चेहरे पर छाई खुशी

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jul 20, 2020

लालसोट में तीन इंच बारिश, दौसा में तीसरी बार सावन के सोमवार पर 'जलाभिषेक'

लालसोट में तीन इंच बारिश, दौसा में तीसरी बार सावन के सोमवार पर 'जलाभिषेक'

दौसा. सावन में लगातार तीसरे सोमवार को भी इन्द्रदेव की मेहरबानी हुई। जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में बारिश हुई। लालसोट तहसील क्षेत्र में करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई। बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। खरीफ की फसलों को अमृत मिल गया।

जिला मुख्यालय पर दोपहर करीब दो बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक मध्यम गति की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। कई कॉलोनियों में नालियां अवरुद्ध होने से मार्ग में कीचड़ हो गया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया तथा लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण इलाकों में जिन किसानों ने फसल बुवाई कर रखी है, उनके खेतों में सिंचाई की जरुरत बारिश ने पूरी कर दी।


जल संसाधन विभाग के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे तक लालसोट तहसील के वर्षामापी यंत्र में 72 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं रामगढ़ पचवारा में 38 एमएम व राहुवास में 5 एमएम बारिश मापी गई। जिले में अब तक कुल औसम 104.65 एमएम बारिश हो चुकी है, जो जिले के औसत का मात्र 17 प्रतिशत है। जिले के एकमात्र मोरेल बंाध का जलस्तर वर्तमान में 6 फीट 4 इंच है। शेष बांध अभी खाली पड़े हैं।