29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यातायात पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी

आरोपी युवक को हिरासत में लिया Traffic police constable assaulted, uniform torn
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 25 Jul 2021, 1:44 PM IST

यातायात पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी

दौसा. कोतवाली में बैठा यातायात पुलिसकर्मी।

दौसा. शहर के गांधी तिराहा पर एक युवक ने यातायात पुलिस के एक कांस्टेबल के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। कोतवाली थाना पुलिस युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह ने बताया कि गांधी तिराहे पर यातायात पुलिस के पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान शहर के नागौरी मोहल्ला निवासी युवक आबिद खान आया और वह कांस्टेबल से कहने लगा कि वे लोगों को परेशान कर रहे हैं। बिना वजह लोगों की गाडिय़ां पकड़ कर कार्रवाई कर रहे हैं। इस पर पुलिसकर्मियों ने एक बार तो युवक को समझा कर भेज दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर आ गया और कांस्टेबल अजित सिंह के साथ मारपीट करने लग गया। इस पर कोतवाली व यातायात पुलिसकर्मी उसको पकड़ कर थाने ले आए। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने नशा भी कर रखा था।

छह लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज

मानपुर. जमीनी विवाद को लेकर चल रही रंजिश में जयपुर के बजाजनगर थाने में कार्यरत कांस्टेबल संजय गुर्जर की पीट-पीट कर हत्या करनेे के मामले में शुक्रवार देर रात कांस्टेबल के बेटे ने छह लोगों के खिलाफ नामजद हत्या मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना कर दी है।
पुलिस के अनुसार कांस्टेबल संंजय गुर्जर के बेटे शीर्षक गुर्जर ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात 8.45 बजे पिता का फोन आया कि दोनों मां-बेटे मानपुर चौराहे पर अपनी दुकानों पर आ जाओ। जयपुर चलेंगे वहां से ड्यूटी पर जाना है। उसके बाद दोनों दुकानों पर आकर इंतजार कर लगे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 9 बजे वे मोटरसाइकिल लेकर मानपुर चौराहे की तरफ आ रहे थे। तभी भूतनाथ के पास एक कार में सवार लोगों ने मोटरसाइकिल को रोक लिया।
अचानक कार से उतरकर कालू उर्फ रविन्द्र गुर्जर, ऋषपाल गुर्जर निवासी पांचोली, नरेश गुर्जर निवासी रामगढ़, विजयकुमार मीना निवासी करोडी, रविकुमार मीना निवासी मण्ड़ेड, शंकर मीना निवासी रोशाड़ी सवाई माधोपुर सहित अन्य ने घेर लिया और लोहे के पाइप, राड़ व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। रविन्द्र ने सिर व कंधे पर पीछे से लोहे के पाइप से मारी, जिससे हाथ टूट गया. नरेश ने लोहे की राड से बाएं पैर में मारी. जिससे पैर टूट गया। रवि मीना ने लोहे के पाइप, ऋषपाल व शंकर मीना ने लोहे की राड से बार बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुए ताबड़तोड़ हमले को लेकर मां के चिल्लाने पर संतोष गुर्जर पांचोली व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। कार चढ़ाकर मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
रिपोर्ट में बताया कि कालू उर्फ रविन्द्र ने भूमि विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा किया था। जिसको लेकर मानपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी राजकुमार मीना ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि गुरुवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-21 स्थित पेट्रोल पंप से कांस्टेबल मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पहले तो कांस्टेबल संजय को कार से टक्कर मारकर उसके बाद लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर फरार हो गए थे।