8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी, 45 ट्रॉली कड़बी राख

हजारों रुपए का नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 18 Oct 2020, 8:16 PM IST

ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी, 45 ट्रॉली कड़बी राख

कुण्डल. दुड़की गांव में लगी आग में जलते कड़बी के ढेर।

दौसा. ग्राम पंचायत चौबड़ीवाला के दुड़की गांव में रविवार दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर से उठी आग की चिंगारी से करीब 45 ट्रॉली कडबी जलकर राख हो गई।
दुड़की गांव में ट्रांसफार्मर से चिंगारी गिरने से उसके नीचे उगी खतपतवार में आग लग गई। तेज हवा के चलने से आग खरपतवार से करीब 60 मीटर दूर लगे कड़बी के ढेरों तक जा पहुंची। देखते-देखते ही आंखों के सामने करीब 45 ट्रॉली कडबी जलकर राख हो गई। आग लगने के तुरन्त बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत निगम को देकर सप्लाई बंद करवाई तथा बांदीकुई कन्ट्रॉल रूम को सूचना दी गई। करीब 18 मिनट में मौके पर पहुंची दमकल ने लगी आग पर काबू पाने का प्र्रयास किया।
दमकल में हुआ पानी खत्म
ग्रामीण सुशील गुर्जर व जगदीश प्रसाद मीना ने बताया कि आगजनी की सूचना देने पर बांदीकुई की दमकल महज 18 मिनट में मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मी दिलीप शर्मा, रामस्वरूप, राधेश्याम ड्राइवर ने आग पर काबू पाने के लिए बडे नोजल फे्रन्च को लगाकर प्रयास किया, लेकिन दमकल में पानी खत्म हो जाने के कारण आग पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद दमकल समीप ही स्थित कुएं पर पानी भरने के लिए चली गई। आग को काबू से बाहर होते देख ग्रामीणों ने दौसा कन्ट्रोल नम्बर पर सूचना देनी चाही, लेकिन दर्जनों बार कोशिश करने के बाद भी कॉल नहीं लगा। इस पर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को घटना से अवगत करवाते हुए दौसा से दमकल और भेजनी की गुहार लगाई।
बांदीकुई की दमकल ने तीन चक्कर पानी भरकर पाया आग पर काबू
ग्रामीणों ने बताया कि उच्चाधिकारीयों को घटना की जानकारी देने के बाद भी मौके पर दौसा से दमकल नहीं पहुंची। ऐसे में बांदीकुई से पहुंची दमकल ने तीन बार पानी भरकर आग पर काबू पाया। कड़बी में लगी आग को करीब ढाई घण्टे में काबू पाया गया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
हवा ने तेजी से फैलाई आग
ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने पर ग्रामीणों ने रेत व पानी फेंककर आग पर काबू पाने का असफल प्रयास किया] लेकिन तेज हवा ने आग को तेजी से फैलाया। जिससे देखते-देखते आग दर्जनों कड़बी के ढेरों को अपने आगोश में समा लिया। सूचना पर सरपंच लादी देवी महावर, कोलवा थाना डीओ लल्लू मीना ने मौके पर पहुंचकर घटना व नुकसान का जायजा लिया।
अब 30 पशुओं के लिए चारे का संकट
सरपंच लादी देवी महावर ने बताया कि गिर्राज प्रसाद गुर्जर, देवकरण गुर्जर, गोर्वधन गुर्जर व बोदन गुर्जर की करीब 45 ट्रॉली कडबी के ढेरों में आग लगने से लाखों रूपए का नुकसान हो गया। साथ ही पीडित परिवार के समक्ष करीब 30 पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया। पीडितों ने अपने खेतों के अलावा दर्जनों ट्रॉली कडबी अन्य किसानों से खरीदी थी, वह भी जलकर राख हो गई।