17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

कठुआ सामूहिक दुष्कर्म मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 15 Apr 2018, 12:00 PM IST

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि


दौसा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम नेहरू पार्क से गांधी तिराहे तक मशाल जुलूस निकाला। इसके बाद गांधी तिराहे पर कैंडल जलाकर कठुआ सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार से न्याय की मांग की। बढ़ती घटनाओं पर सरकार को घेरा।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुरारीलाल मीना, सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, रेणु कटारिया, नेहा निडर, घनश्याम शर्मा, रामनाथ राजोरिया, प्रधान दीनदयाल बैरवा, उमाशंकर बनियाना सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


बांदीकुई. युवा कांग्रेस ने उन्नावा एवं कठुवा में हुई गैंगरेप व हत्या की घटना में लिप्त दोषियों को फांसी की सजाए दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महासचिव चतरसिंह बासड़ा, हनुमान भाण्डेड़ा, सुनील बैंसला, धर्मसिंह देवतवाल, देवराज, ईश्वर कसाना, अर्जुन सोनी, राजूलाल, महेन्द्रसिंह, धर्मसिंह आर्य, हिम्मतसिंह रलावता, देवराज चेची आदि शामिल थे। इसी प्रकार अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की बैठक तहसील अध्यक्ष नीरू दडग़स की अध्यक्षता में हुई। इसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर प्रार्थना की गई।

आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में तहसील उपाध्यक्ष टीकम बैंसला, धर्मसिंह बैंसला, पदम श्यालावास, कुंजी प्रतापपुरा, माही दडग़स, सचिन मोनाबास, धर्मसिंह मीणा, विजेन्द्र नानगवाड़ा, प्रीतम भाण्डेड़ा, समुंदर भाण्डेड़ा ने भी घटना को लेकर रोष जताया। जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन ने आगरा फाटक से आंबेडकर सर्किल तक कैंडल मार्च निकाला। मौन रखकर मृतका को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष जगदीशप्रसाद गुर्जर, बसवा अध्यक्ष रत्तीराम नानगवाड़ा, संतोष शर्मा, नवलसिंह, बीएल रमण, प्रदीप पोषवाल एवं महेश लांगड़ी ने भी घटना को लेकर विरोध जताया।
बांदीकुई. दौसा जिला बास्केट बॉल संघ के तत्वावधान में चल रही जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के बालक वर्ग में शनिवार को इलेवन स्टार क्लब ने डायमण्ड क्लब बांदीकुई को २६-१० से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इलेवन स्टार के जसवीर व मनीष माल ने ८-८, मंथन सांखला ने ६ व आदित्य ने ४ अंक बनाए।

बालिका वर्ग में रेलवे उच्च माध्यमिक विद्यालय क्लब ने ब्लू स्टार क्लब बांदीकुई को २४-६ से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रेलवे स्कूल के प्रियांशी व साक्षी जोनवाल ने ८-८ एवं किरण व नेहा ने ४-४ अंक बनाए। इससे पहले सुबह हुए मैच में बालिका वर्ग में डायमण्ड क्लब ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल को २४-१० से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

शीतल मीना १२, रिया मेहरा व माया ने ४-४ एवं नियति बंसल ने २ अंक बनाए। जिला सचिव शशिकांत चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को बालिका व बालक वर्ग में सीपीसी क्लब व रेलवे स्कूल के बीच मैच खेला जाएगा।