
प्रतिमाओं पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन
सिकंदरा. गुर्जर शहीद स्मारक पर बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं मेले में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों के शामिल होने को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जयपुर-आगरा हाइवे पर यातायात सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। हाइवे पर एक लाइन में वाहनों को डायवर्ट कर यातायात सुचारू रखा गया। वहीं इंटेलिजेंस के अधिकारी भी नजर बनाए रखे। गौरतलब है कि सिकंदरा-बासड़ा में बने स्मारक पर मूर्तियां लगने के बाद पहली बार मेले का आयोजन किया जा गया है। इसमें करीब दस हजार से अधिक संख्या में लोग पहुंचे। वर्ष 2008 में हुए आरक्षण आंदोलन के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों की भिड़ंत में सिकंदरा में 22 लोगों की मौत हुई थी।
कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप छावड़ी मूंडिया, गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनफूल तूंगड़, मानसिंह बुर्जा, देव सेना जिलाध्यक्ष जल सिंह कसाना, रामचंद्र खूंटला, विशवम्भर बासड़ा, सरपंच श्रवण सिंह सूबेदार, राजू चौधरी, सुमेर गुर्जर बांदीकुई, धारा बासड़ा, वीर गुर्जर शहीद स्मारक समिति अध्यक्ष देशराज डोई, कृष्ण मुरारी, सुमेर सिंह कसाना, सियाराम दुब्बी, चतर सिंह बासड़ा पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस, डॉ.शैलेन्द्र कसाना, प्रेमसिंह कसाना, हेमराज भोजपुरा, मुकेश बासड़ा, राय सिंह गुर्जर पीपलकी, बांदीकुई नगर पालिका वाइस चेयरमैन राजेश शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष दिनेश पाराशर, बबलू कसाना, युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश सचिव नीरू दडग़स रलावता, राजेश कालेड़ा, सीताराम छोकरवाड़ा समेत 13 राज्यों से गुर्जर समाज के लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे।
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
पूर्व मंत्री करतारसिंह भडाणा ने शहीद स्मारक पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुर्जर समाज 22 प्रतिशत जनसंख्या में है और हमारी पहले से मूल मांग एसटी आरक्षण की थी। एसटी में आरक्षण मिलने के बाद ही आंदोलन में मारे गए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने गहलोत सरकार के एक विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध तरीके से खान संचालित कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है।
शहीदों के मेले पर समाज एकजुट- शिवपाल
युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल गुर्जर ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर कहा कि शहीदों के मेले पर समाज को एकजुटता की ताकत दिखानी है। शिक्षा बिना समाज का विकास संभव नहीं है। शिक्षा से ही आरक्षण का संपूर्ण लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। शिवपाल गुर्जर ने शहीद स्मारक पर लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप का जायजा लिया तथा रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र दिए। कमल कैलाई, निर्मल कसाना ने बताया कि कैंप में करीब 153 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।
Published on:
24 May 2023 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
