8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहाड़ी की घाटी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, दो की मौत

पपलाज माता के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, मचा कोहराम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 22 Nov 2020, 6:58 PM IST

पहाड़ी की घाटी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, दो की मौत

पहाड़ी की घाटी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, दो की मौत

नांगल राजावतान(दौसा). नांगल राजावतान से पपलाज माता को जा रहे मार्ग पर लाहडलीवाली पहाडी की ढलान में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवती व एक किशोर की मौत हो गई, वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को लालसोट सीएचसी सहित जिला चिकित्सालस में भर्ती कराया गया। इसमें से लालसोट सीएचसी से पांच जनों को जयपुर रैफर कर दिया। नांगल राजावतान थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद किशोर व युवती के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

नांगल राजावतान थानाधिकारी कृष्ण कुमार मीना ने बताया कि नांगल बैरसी सरपंच हंसा देवी की ओर से पपलाज माता के सवामणी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए नांगलबैरसी गांव से एक ट्रैक्टर -ट्रॉली में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु पपलाज माता जा रहे थे। इस दौरान लाहडलीवाला पहाड़ी की घाटी की ढलान में ट्रैक्टर -ट्रॉली अनियंत्रित होने से पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इससे घटना स्थल पर कोहराम मच गया। आस-पास के ग्रामीणों ने ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बाद में निजी वाहनों से लालसोट सीएचसी व दौसा जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। हादसे में किरण (25) पुत्री छोटेलाल मीना, सियाराम (15) पुत्र लालाराम मीना निवासी नांगलबैरसी ने दौसा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया गया।

हादसे में घायल रवि पुत्र हनुमानसहाय मीना, सचिन पुत्र कजोड़ मीना, रामनाथ पुत्र रामेश्वर मीना, रामोतार पुत्र पांचूराम मीना, निशा पुत्री ग्यारसीलाल मीना को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसमें रवि की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। हादसे में घायल सीता पुत्री लालाराम मीना, अमित बैरवा पुत्र कजोड़ बैरवा, तारचंद पुत्र गिर्राज मीना, रामपतिदेवी पत्नी कमलेश मीना, हंसा पुत्री पप्पूलाल मीना को लालसोट सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी की हाल गंभीर होने से जयपुर रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुचा। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले की घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। थाना पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रॉली को सीधा कर घटना की जानकारी ली।