6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में दो आरोपी दबोचे

आरोपी से देशी कट्टा बरामद

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

May 28, 2021

पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में दो आरोपी दबोचे

पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में दो आरोपी दबोचे

दौसा. जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने शुक्रवार को एक पेट्रोल पम्प पर लूट के प्रकरण में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी अजित सिंह बड़सरा ने बताया कि आंधी थाना इलाके के राम्यावाला निवासी महेन्द्र मीना 18 मई 2020 से जोशी की कोठी स्थित जगन्नाथ पेट्रोल पंप पर लूट प्रकरण में फरार चल रहा था।

आरोपी और उसके साथियों ने पंप संचालक नीरज मीना से मारपीट कर सेल्समैन की जेब में रखे 42 हजार रुपए लूट लिए थे। इस मामले में महेन्द्र फरार चल रहा था। जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने सूरजपुरा गांव से एक कार में जा रहे महेन्द्र मीना एवं उसके सहयोगी सदर थाना इलाके के गांगल्यावास निवासी दयाराम गुर्जर को एक देशी कट्टे व जिंदा कारतूसों के साथ दबोचा लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि महेन्द्र मीना अपने पास पहले से ही हथियार रखता था और दहशत फैलाने के लिए अपनी फोटो हथियार समेत सोशल मीडिया पर वायरल करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सामूहिक बलात्कार समेत विभिन्न पुलिस थानों में करीब 8 मामले दर्ज हैं। दयाराम गुर्जर के खिलाफ भी पांच मामले दर्ज हैं।


आरोपियों को पकडऩे वाली टीम में जिला स्पेशल टीम प्रभारी एवं सदर थाना प्रभारी अजित सिंह के अलावा हैड कांस्टेबल प्रदीप, लोकेश कुमार, प्रहलाद, राजेन्द्र, विजय कुमार, बालकेश, पन्नालाल, धर्मराज, देवेन्द्र एवं हेमंत कुमार आदि थे।