6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर, जयपुर, बीकानेर व कोटा की टीमों का रहा दबदबा

राज्य स्तरीय छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

2 min read
Google source verification
उदयपुर, जयपुर, बीकानेर व कोटा की टीमों का रहा दबदबा

दौसा. अंडर-19 की विजेता उदयपुर की टीम को ट्रॉफी सौंपते विधायक व अन्य अतिथि।

दौसा. राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा बैडमिंटन छह दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस टूर्नामेंट में प्रदेश के 32 जिलों की टीमों ने भाग लिया, लेकिन उदयपुर, जयपुर, बीकानेर व कोटा के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। मेजबान दौसा के खिलाड़ी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके। आनंद शर्मा राजकीय बालिका स्कूल मैदान में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मुरारीलाल मीना सहित अन्य अतिथियों ने विजेता टीमों व टॉप खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर उदयपुर, द्वितीय बीकानेर व तृतीय कोटा रही। जोधपुर चौथे, अलवर पांचवें, श्रीगंगानगर छठे, अजमेर सातवें तथा भीलवाड़ा टीम आठवें नंबर पर रही। इसी तरह अंडर-17 में जयपुर की टीम सिरमौर बनी तथा दूसरे नंबर पर कोटा, तीसरे पर बीकानेर, चौथे पर अजमेर, पांचवा उदयपुर, छठा जोधपुर, सातवं अलवर तथा आठवां स्थान हनुमानगढ़ की टीम ने हासिल किया।

एकल स्पर्धा के तहत अंडर-19 में प्रथम सुमन शर्मा जयपुर, द्वितीय प्रतिष्ठा बाना बीकानेर, नैनसी उदयपुर तृतीय, सानिया कोटा चौथे, ईशा उदयपुर पांचवें, सलोनी उदयपुर छठे, आयुषी मेहरा जोधपुर सातवें तथा जिया राव बीकानेर ने आठवां स्थान पाया है। वहीं अंडर-17 में तनिशा सिंह उदयपुर प्रथम, द्वितीय काव्या स्वामी बीकानेर, साना काजला जयपुर तृतीय, शिमोन टोंक चतुर्थ, वैदिका कोटा पांचवें, अनन्या भंडारी कोटा छठे, सोनिया राव बीकानेर सातवें तथा अदिति कोटा ने आठवां स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में टॉप रेंक के खिलाडिय़ों का चयन नेशनल लेवल के टूर्नामेंट में राजस्थान की टीम के लिए हुआ है।

समापन समारोह में विधायक ने संबोधन में छात्राओं को खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष मानगंज व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौधरी ने सदैव सहयोग करने की बात कही। इस दौरान डीईओ घनश्याम मीना, उप सभापति कल्पना जैमन, एडीईओ डॉ. मनीषा शर्मा, नरेन्द्र जैमन, पार्षद आचार्य आशीष शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुकमणि मोदी, मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना, संयोजक प्रधानाचार्य संतोष मीना सहित कई लोग मौजूद थे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के अलावा निर्णायक सहित योगदान करने वालों का भी सम्मान किया गया।

कोर्ट का अभाव, दिया भरोसा
दौसा में सरकारी शिक्षण संस्थान में सिंथेटिक या वुडन मेटिंग के बैडमिंटन कोर्ट का अभाव है। ऐसे में दौसा के खिलाड़ी प्रदेश की बड़ी निजी स्कूलों के खिलाडिय़ों के सामने राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके। आयोजकों ने पीजी कॉलेज के जिम्नेजियम में मुकाबले रखे, लेकिन वहां भी सिंथेटिक कोर्ट नहीं था। ऐसे में मैचों के लिए आयोजकों को निजी कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। खिलाडिय़ों ने भी उपयुक्त कोर्ट नहीं होने की बात कही। बाद में पत्रकारों से बातचीत में जिला कलक्टर ने इस कमी को स्वीकार करते हुए आगामी दिनों में बैडमिंटन खेल के लिए कोर्ट बनवाने का भरोसा दिया।