एक अन्य हादसे में शनिवार दोपहर हिण्डौन-महुवा राजमार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार श्रवणलाल निवासी गलतागेट जयपुर, अनुराग निवासी जगतपुरा जयपुर, हर्षित निवासी बापू नगर जयपुर घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने महुवा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया।