8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनूठा मामला: महंगाई राहत कैंप में की पत्नी दिलवाने की मांग, तहसीलदार ने लिखा अत्याश्यक

प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, टीम का गठन कर जांच के आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 4 Jun 2023, 9:59 PM IST

अनूठा मामला: महंगाई राहत कैंप में की पत्नी दिलवाने की मांग, तहसीलदार ने लिखा अत्याश्यक

अनूठा मामला: महंगाई राहत कैंप में की पत्नी दिलवाने की मांग, तहसीलदार ने लिखा अत्याश्यक

सिकंदरा. दौसा. अब तक शिविरों में बिजली पानी आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाती है, लेकिन दौसा जिले के गांगदवाड़ी गांव में शनिवार को आयोजित हुए महंगाई राहत कैंप में एक अनूठा मामला सामने आया है। गांव के 40 वर्षीय कल्लू महावर ने प्रशासनिक अधिकारियों से विवाह नहीं होने पर पत्नी दिलवाने की मांग की है। रोचक यह है कि शिविर प्रभारी एवं अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर हल्का पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच की टीम का गठन कर जांच के आदेश दे दिए तथा टीम को शीघ्र प्रार्थना पत्र के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। यह प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

प्रार्थना पत्र में कल्लू ने बताया कि उसे घरवाली की आवश्यकता है। घर पर अकेला रहता है तथा घरेलू कार्य करने में असमर्थ है। इसलिए घरेलू कार्य के लिए पत्नी दिलवाई जाए। इस प्रार्थना पत्र को बहरावंडा नायब तहसीलदार हरिकिशन सैनी ने स्वीकार कर गिरदावर व हल्का पटवारी को प्रार्थना पत्र को अति आवश्यक मानते हुए टीम का गठन कर जल्द प्रार्थना पत्र का निस्तारण करने के लिए निर्देश भी दिए है।

अब यह प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी में खलबली मची हुई है कि इस प्रार्थना पत्र का निस्तारण किस तरह किया जाए। नायब तहसीलदार का कहना है कि समस्या निस्तारण के लिए सरपंच गिरदावर एवं ग्राम विकास अधिकारी की टीम का गठन किया है, जो जल्द ही पीडि़त के लिए पत्नी तलाश करेंगे। वहीं सरपंच धर्मा देवी मीणा ने कहा कि अधिकारियों ने पीडि़त की समस्या के निराकरण के लिए जांच करने के निर्देश दिए। पीडि़त के लिए पत्नी तलाश कर रहे हैं।