
CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को भरतपुर जा रहे थे इस दौरान उन्होंने NH-21 पर अपना काफिला रोककर एक टी स्टाल पर चाय बनाई और वहीं पर बैठकर चाय पीने का लुत्फ भी उठाया। इस पर चाय वाले ने कहा कि जैसे शबरी के पास राम आए थे ऐसे ही मेरी दुकान पर सीएम भजनलाल आए हैं। चाय पीने के बाद सीएम ने दुकानदार को चाय के 500 रुपए दिए और दुकानदार के पैर छूने पर सीएम ने उनको नमन भी किया। सीएम की ये सादगी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।