6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, चुने पंच-सरपंच

Voters showed enthusiasm, elected panch-sarpanch in rajasthan- दौसा व बांदीकुई पंचायत समिति क्षेत्र में 58 ग्राम पंचायतों में मतदान

2 min read
Google source verification
मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, चुने पंच-सरपंच

मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, चुने पंच-सरपंच

दौसा. पंचायतराज चुनाव के आखिरी चरण में भी कोरोना का खौफ मतदाताओं को उत्साह को नहीं रोक सका। ग्रामीणों ने गांव की सरकार चुनने के लिए जमकर रुचि दिखाई तथा वोट डालकर लोकतंत्र का फर्ज निभाया। शनिवार को 58 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिग के नियमों की धज्जियां उड़ती दिखी। हालांकि मास्क या रुमाल लगाकर मतदाता वोट डालने पहुंचे। मतदान केन्द्रों के अंदर दिनभर कतारें लगी रही। वहीं केन्द्र के बाहर सुबह से रात तक मेला लगा रहा। कई जगह नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे पूरा गांव ही मतदान केन्द्र के बाहर जमा है। मतदान के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ। देर रात तक परिणामों को लेकर उत्सुकता बनी रही। परिणाम की घोषणा के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा समर्थकों ने जयकारे लगाकर जश्न मनाया। वहीं पराजित प्रत्याशियों के खेमे में मायूसी छा गई। रविवार को उपसरपंच का चुनाव होगा।

Voters showed enthusiasm, elected panch-sarpanch in rajasthan


दौसा की 32 व बांदीकुई पंचायत समिति क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह कुछ जगह ईवीएम में खराबी की बातें सामने आई, लेकिन मौके पर प्रशासन ने पहुंचकर मतदान सुचारू करा दिया। सुबह कड़ी सुरक्षा व कोरोना नियमों के बीच ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे नियमों की पालना कराने में कर्मचारी ढीले पड़ते गए। भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो सकी। कई बूथों पर तो लोग सटकर खड़े नजर आए। एक-एक वोट को लेकर आने में प्रत्याशी व समर्थक लगे रहे। कई मतदान केन्द्रों पर दिनभर गहमा-गहमी रही तो कई जगह शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई।


कलक्टर व एसपी ने लिया जायजा
जिला कलक्टर पीयुष समारिया व एसपी मनीष अग्रवाल ने पंचायत समिति दौसा व बांदीकुई की ग्राम पंचायत महेश्वरा, खुरी कलां, जसोता, सैंथल, काबलेश्वर, कुण्डल, गुढ़लिया आभानेरी, प्रतापपुरा, भाण्डारेज, सूरजपुरा, गणेशपुरा सहित कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलक्अर ने जहां मतदान दलों को चुनाव प्रक्रिया भयरहित वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रेरित किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान के दौरान लोगों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने, मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए मतदान के लिए समझाया गया।

Voters showed enthusiasm, elected panch-sarpanch in rajasthan