
congress
बांदीकुई. ब्लॉक व नगर कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को प्रदेश महासचिव गजराज खटाना एवं पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री रामकिशोर सैनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने के लिए एसडीओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन उपखण्ड अधिकारी व किसी अन्य प्रतिनिधि के मौके पर नहीं मिलने के कारण करीब पौन घण्टे तक इंतजार करना पड़ा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
एक बार तो सभी कांग्रेसी सड़क मार्ग जाम करने पर उतारू हो गए, लेकिन पुलिसकर्मियों के समझाइश कर कुछ ही देर में अधिकारी के आने का भरोसा दिलाने पर शांत हुए। स्थिति बिगड़ती देख सूचना पर थाना प्रभारी निरंजनपालसिंह भी मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए। जहां कुछ ही देर बाद नायब तहसीलदार सुरेशचंद व जलदाय विभाग कनिष्ठ अभियंता चेतराम मीणा मौके पर पहुंचे।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव खटाना ने कहा कि ज्ञापन सौंपने से पहले उपखण्ड अधिकारी को पत्र भेजकर लिखित में अवगत करा चुके हैं, लेकिन सूचना के बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि यदि उपखण्ड अधिकारी किसी मिटिंग में चले गए तो किसी अन्य अधिकारी को ज्ञापन लेने के लिए अधिकृत करके जाना चाहिए।
http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/dausa/congressmen-unleash-procession-in-city-performed-demonstration-2562628.html
कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने की सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता निंदा करते हैं। पूर्व मंत्री सैनी ने कहा कि सरकार क्षेत्र के लोगों की मांगों को दबाने का प्रयास कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि समस्याओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो आन्दोलन पर उतारू होगा।
Published on:
03 May 2017 12:11 pm
