आगामी 25 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए कुल 264 बूथ बनाए गए है। इस विधानसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में सर्वाधिक छह बार कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि भाजपा व राजपा को एक-एक बार ही जीत मिली है। भाजपा ने इस सीट पर पहला और अंतिम चुनाव सन 2003 में जीता था। इसके बाद भाजपा यहां से लगातार तीन चुनाव हार चुकी है, जिसके चलते बीस साल बाद भाजपा को लालसोट सीट से अपनी दूसरी जीत का इंतजार है।