6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना को लेकर अभी रहना होगा सजग:परसादीलाल

कोरोना से मृतकों को दी श्रद्धांजलि

2 min read
Google source verification
कोरोना को लेकर अभी रहना होगा सजग:परसादीलाल

कोराना की दूसरी लहर में मजबूत हुए अस्पताल,कोराना की दूसरी लहर में मजबूत हुए अस्पताल,लालसोट के संस्कृत महाविद्यालय में कोरोना के चलते दिवंगत हुए लोगों को मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते उद्योग मंत्री व अन्य कार्यकर्ता।

दौसा. लालसोट शहर के संस्$कृत महाविद्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट व चांदसेन के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओंं की बैठक हुई। इसमें उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना व सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के चलते मृतक कार्यकर्ताओं व अन्य मृतक जनों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। मीना ने कहा कि कोरोना से क्षेत्र में किसी भी जने की मौत होना काफी दुखद रहा है। इस संकट की घड़ी में हम सबको मिल कर कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई लडऩी है।

उन्होंने कहा कि अब भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हुइ हा,े लेकिन हमे अब भी कोरोना को लेकर सजग रहना होगा और कोरोना गाइड की पालना करनी होगी। कांग्रेस नेता रामबिलाश खेमावास, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा, सुदीप मिश्रा, निर्झरना सरपंच प्रद्युम्न सिंह, डिडवाना सरपंच विनोद फुलवारिया, पूर्व सरपंच दीपक पटेल, मनोज सैन, कपिल पुरोहित, लालसोट सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, रामगढ़ पचवारा सरपंच संघ अध्यक्ष मोतीलाल मीना, महेश धोबी, बृजमोहन थानेदार, शंभूलाल सैनी,चंदालाल सैनी, घासीलाल सैनी, सूरज कटारा आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
लालसोट. विश्व हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर शहर के संस्कृत महाविद्यालय में देवनगरी प्रेस क्लब व इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के तत्वावधान में उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने परिण्डा बांध कर उसमें जल भी डाला। इसके बाद संस्कृत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट काल के दौरान भी मीडिया का कार्य सराहनीय रहा है।

दौसा. कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए लागू तीन दिवसीय कफ्र्यू के तीसरे दिन भी पालना कम अवहेलना अधिक देखी गई। कफ्र्यू के बावजूद लोग घरों में बैठने के बजाए सुबह बाजारों में घूमते दिखे। जिस प्रकार लॉकडाउन में चोरी-छिप के दुकानें खोल रहे हैं, उसी प्रकार कफ्र्यू में लापरवाही बरत रहे हैं। जिला मुख्यालय पर तो फिर भी पुलिस की गश्त एवं नगरपरिषद की कार्रवाई के डर से लोग पालना कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में हाल-बेहाल हैं। जिला मुख्यालय पर सुबह 10 बजे तक मुख्य बाजारों में तो दुकानें बंद दिखी, लेकिन गली-मोहल्लों में गुपचुप में व्यापार चलता देखा गया। दोपहर में शहर के भीतर पूरी तरह सन्नाटा छा गया। हालांकि इस सन्नाटे की वजह तेज धूप मानी गई।