18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस जिले में बढ़ाई बच्चों की छुट्टी, अब 23 जनवरी को जाना होगा स्कूल

राजस्थान के दौसा जिले में कड़ाके की सर्दी का असर बरकरार है। सर्दी के चलते जिला कलक्टर कमर चौधरी ने दौसा जिले में कक्षा 4 तक के बच्चों का अवकाश बढ़ाकर अब 21 जनवरी तक कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Jan 20, 2023

thand_in_rajasthan.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के दौसा जिले में कड़ाके की सर्दी का असर बरकरार है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के चलते जिला कलक्टर कमर चौधरी ने दौसा जिले में कक्षा 4 तक के बच्चों का अवकाश बढ़ाकर अब 21 जनवरी तक कर दिया है।

हालांकि आदेश बुधवार देर रात जारी होने के कारण गुरुवार सुबह कई स्कूलों में बच्चे पहुंच गए। गौरतलब है कि पूर्व में कक्षा चार तक का 17 व 18 जनवरी का अवकाश घोषित किया था। साथ ही अन्य कक्षाओं का समय परिवर्तन कर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक किया गया था।

यह भी पढ़ें : फिर ठिठुरा सकती है जाती हुई सर्दी, राजस्थान में 2 दिन बाद होगी बारिश

जिला मुख्यालय पर गुरुवार को सुबह व शाम हवा के साथ गलनभरी सर्दी रही, हालांकि दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। वहीं खेतों में किसान पाले से खराब हुई फसलों को संभालने में जुटे रहे। किसानों को अब मावठ का इंतजार है। मौसम विभाग 26 जनवरी के आसपास मावठ होने की संभावना जता रहा है।

यह भी पढ़ें : कुवैत के मुस्लिम धर्मावलंबी शेख ने किए भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन