7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

पुलिस ने समझाकर हटाया

2 min read
Google source verification
पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

लालसोट में नगर पालिका कार्यालय के सामने रोड पर जाम लगा रही महिलाओं को समझाते पुलिस अधिकारी।

दौसा. लालसोट शहर के वार्ड 22 स्थित प्रताप नगर इलाके में पिछले कई सालों से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के महिलाओं का रोष फूट पड़ा। महिलाओं ने नगरपालिका कार्यालय के सामने एनएच 11 ए पर जाम लगा दिया। लालसोट थाना पुलिस ने महिलाओं को समझाकर रोड से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
दोपहर करीब साढे बारह बजे वार्ड 22 स्थित प्रताप नगर क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं नगरपालिका पहुंची और कई साल से व्याप्त पेयजल संकट का निदान नहीं होने पर रोष प्रकट करने लगी। रेखा गुप्ता, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिभा देवी, गुड्डीदेवी, भोला, रेखा, अमन राजपूर्ण आदि महिलाओं ने बताया कि कई बार जलदाया विभाग व नगर पालिका पहुंचकर अपनी पीड़ा को बता चुकी हैं, उसके बाद भी वे पानी के लिए भटकने को मजबूर हंै। महिलाओं ने बताया कि उनके क्षेत्र में पाइप लाइन नही है और यहां लगे सिंगल प्वाइंट से ही पूरी कॉलोनी अपनी प्यास बुझा रही थी, अब इसका बिजली का बिल जमा नही होने से विद्युत निगम के कर्मचारियों ने उसका कनेक्शन भी काट दिया है। महिलाओं ने नगरपालिका कार्यालय के सामने से गुजर रहे एनएच 11 ए मानव शृंखला बनाते हुए जाम भी लगा दिया। इससे रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें भी लगना शुरू हो गई। एसआई प्रताप सिंह की अगुवाई में पहुंचे पुलिस जाप्ते ने समस्या का निदान कराने का आश् वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने रोड से जाम हटा दिया।


रिश्तेदार बनकर खाते से 39 हजार रुपए किए पार
दौसा. लालसोट शहर के तंबाकू पाड़ा निवासी एक जने बैंक खाते से फोन पे पर 39 हजार रुपए की राशि पार किए जाने का मामला सामने आया है। लालसोट थाने में ओमप्रकाश साहू प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसका दौसा जिला मुख्यालय स्थित एक्सिस बैंक में खाता है, एक जने ने रिश्तेदार बनकर उसकी पत्नी को बातों में फंसा कर शिवा महाजन के फोन पे पर 39 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन करा लिया। पुलिस ने मामले को लेकर जीरो नंबर आईटी एक्ट व अन्य के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवकों से मारपीट कर 5 हजार व फोन छीना
दौसा. कोतवाली थाने में एक युवक ने अज्ञात चार जनों के खिलाफ मारपीट कर 5 हजार रुपए व मोबाइल फोन छीन ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार श्याम कॉलोनी निवासी गिरीश शर्मा ने मामला दर्ज कराया कि वह अपने साथी गोपाल शर्मा के साथ वार्ड 11 स्थित मंगल विहार कॉलोनी में बैठा था। वहां 4 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर आए तथा उनसे मारपीट कर फोन व 5 हजार रुपए छीनकर भाग छूटे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।