आशा देवी, अनिता, तुलसी, सुनिता और पूजा देवी ने बताया कि ढाणी में पानी का कोई स्त्रोत नहीं है। महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष को फोन किया तो उनके प्रतिनिधि ने यह कहकर टरका दिया कि पानी पिलाने व टैंकर से पानी सप्लाई करने का काम जलदाय विभाग का है। यह उनका काम नहीं है। यह सुनकर महिलाएं स्टेट हाइवे पर जाम लगाने के लिए जाने लगी।