8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट घोषणा की पालना व दर्ज प्रकरणों पर शीघ्र करें काम

जिला कलक्टर ने बैठक लेकर आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 19 Oct 2020, 5:49 PM IST

बजट घोषणा की पालना व दर्ज प्रकरणों पर शीघ्र करें काम

बजट घोषणा की पालना व दर्ज प्रकरणों पर शीघ्र करें काम

दौसा. जिला कलक्टर पीयुष समारिया नेे कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी बजट घोषणा की पालना के लिए आगे आकर कार्य करें तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 181 पर दर्ज एवं बकाया प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करना सुनिश्चित करें।

सोमवार को कलक्टे्रट सभा भवन में आयोजित आवश्यक सेवाओं की बैठक को संबोधित करते हुए कलक्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जलदाय विभाग नवीन पेयजल योजनाओं को गति प्रदान करें।


विद्युत निगम शिकायतों का निराकरण समय पर कर जले हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्रता से बदलने का काम करें। परिवहन विभाग, पुलिस व खनिज विभाग के अधिकारी को जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने, सार्वजनिक निर्माण विभाग को जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अन्य विभागीय अधिकारियों से भी योजनाओं को लेकर समीक्षा की गई।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल के बालोत, एडीएम लोकेश कुमार मीना, एसडीओ दौसा पुष्कर मित्तल, लालसोट गोपाल जांगिड़, नागंल राजावतान वृजेन्द्र मीना, रामगढ़ पचवारा सरिता मल्होत्रा, सिकराय रणजीत सिंह, महुवा रवि विजय व एसडीओ बांदीकुई पिंकी मीना, सहायक निदेशक लोकप्रशासन प्यारेलाल सोंथवाल, सहायक कलक्टर मनीषा बालोत, सहायक कलक्टर लालसोट मिथिलेश मीना, एडीपीआर रामजी लाल मीना, सीडीईओ घनश्याम मीना, एडीईओ मनीषा जैमन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

कैप्शन- दौसा. जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में मौजूद अधिकारी।