6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनरेगा कार्य नहीं चलने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उदासीनता

less than 1 minute read
Google source verification
मनरेगा कार्य नहीं चलने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

जोपाड़ा के लोटवाड़ा गांव में मनरेगा कार्य नहीं चलने पर विरोध प्रदर्शन करती महिला श्रमिक।

दौसा. ग्राम पंचायत जोपाड़ा के लोटवाड़ा गांव में करीब डेढ़ सौ से अधिक श्रमिकों को पिछले तीन महीनो से मनरेगा में काम नहीं मिला है। इसको लेकर श्रमिकों ने सोमवार को हाथों में परात-फावड़े लेकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

श्रमिकों ने बताया कि ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उदासीनता के चलते जोपाड़ा के लोटवाड़ा गांव में मनरेगा काम के लिए फार्म भरने के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे जीवन यापन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्रमिकों ने बताया कि मनरेगा काम नहीं चलने से दीपावली भी फीकी रही। काम नही मिलने से श्रमिक बेरोजगार होकर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि पहले तो खेती करके काम चला लेते थे, लेकिन अब कुओं में पानी पाताल में चला जाने से खेती करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे महंगाई के दौर में जीवन जीना बड़ा मुश्किल हो रहा है। ग्राम पंचायत में कई बार मनरेगा काम के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिए, लेकिन रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वहां सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है।

विगत एक वर्ष में मात्र 40 से 50 दिन का रोजगार मिला है। उसके बाद बजट खत्म होने की बात कहकर काम बंद कर दिया जाता है। ऐसे में महंगाई के दौर में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

इस दौरान छोटा देवी गुर्जर,बत्तो देवी गुर्जर,गीता देवी गुर्जर, कमली देवी, शीला देवी, कमोद, द्रोपदी,केशन्ता, रामपती, भूली देवी, उर्मिला देवी, अनीता देवी बैरवा, लक्ष्मी देवी,रामा देवी, रुक्मणी देवी, उगन्ती देवी,प्रेम देवी, पूनम देवी, बबीता देवी, बिमला देवी बैरवा, सुशीला देवी,भोती देवी,बाडा देवी, पप्पू डी देवी रामपती देवी,जमूना देवी, कौशल्या देवी, शीला देवी, शान्ति देवी, कस्तूरी देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद थी।