11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता

भाजपा की बैठक आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 1 Jul 2018, 9:24 AM IST

sikandra bjp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता

सिकंदरा. भाजपा मण्डल भाण्डारेज की बैठक शनिवार को कालाखो गांव में हुई। मण्डल अध्यक्ष कमलेश जोशी ने बताया कि सात जुलाई को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक साथ रवाना होने का निर्णय किया। शक्ति केन्द्र प्रभारियों को अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र तिवाड़ी, भाजयुमो जिला महामंत्री जितेन्द्र राजावत, मुथरेश गुर्जर, प्रहलाद शर्मा, रामसिंह गुर्जर, गिर्राज मीना, राजेन्द्र मीना, राकेश मंहत, सुमेरसिंह, कृष्ण गुर्जर, भैंरुसिंह, सुकराम आदि मौजूद थे।


सिकंदरा में बैठक आज: भाजपा मण्डल सिकंदरा की बैठक रविवार सुबह 11 बजे सोनी धर्मशाला सिकंदरा में होगी। मण्डल अध्यक्ष रामावतार कसाना ने यह जानकारी दी।


मानपुर. मानपुर चौराहे पर शनिवार को भाजपा मंडल सिकराय की बैठक में 7 जुलाई को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष नाथूलाल चांदेरा ने बताया कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों को जयपुर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मदनलाल सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर पदाधिकारियों ने खुशी जताई। इस दौरान महामंत्री रतनलाल जोशी, राजेश गौड़, प्रवक्ता दिनेश सैंहणा, हंसराज मीना, रतनसिंह गुर्जर, लाखनसिंह पांचोली, सत्यनारायण गुप्ता, भगवानसहाय श्यालू, घनश्याम गुप्ता, कैलाश बैंसला आदि मौजूद थे।


सभा में शामिल होने पर चर्चा

लालसोट. दौलतपुरा व मंडावरी भाजपा मंडल की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 जुलाई के कार्यक्रम में जयपुर चलने पर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना, मंडावरी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सूरतपुरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामराज महावर, बलराम बैरवा, त्रिलोकचंद शर्मा, गुड्डी योगी आदि ने विचार व्यक्त किए। (नि.प्र.)

भाजपा की बैठक आज


लालसोट . भाजपा नगर मण्डल की बैठक रविवार शाम 5 बजे बड़ाया धर्मशाला में होगी। यह जानकारी प्रवक्ता रामचरण बोहरा ने दी। (नि.सं.) मंडावर ञ्च पत्रिका. भाजपा मंडल मंडावर के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक रविवार सुबह 11 बजे पंचायती धर्मशाला में होगी।