
rape file photo
(पौड़ी): आज के समय में सोशल साइटस ने दुनिया की दूरियों को कम कर दिया है। यह सोशल साइटस हमे पूरे विश्व के साथ एक ही समय में जोडे रख सकती है। जहां कोई इनका उपयोग सकारात्मक तरीके से कर रहा है वहीं कई लोग अपने गलत मनसूबों को अंजाम देने के लिए इनका दूरूपयोग भी कर रहे है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है पौड़ी से जहां पर सोशल साइट फेसबुक के जरिए एक युवक द्धारा किशोरी से दोस्ती कर उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के साथ ही इस घटना का वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेेल कर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंग रेप किया जा रहा था। पीड़िता की मां ने इस बाबत संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
यूं दिया घिनौनी हरकत को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पौड़ी जनपद के कोटद्धार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि साल भर पूर्व एक युवक ने फेसबुक पर एक किशोरी से दोस्ती की। उसके बाद युवक ने किशोरी को अपनी बातों में फंसाकर उसे घर पर बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने इस घटना को चोरी से कैमरे में कैद कर लिया था। युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ इस वीडियो को साझा किया। बाद में चारों बदमाशों इस किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। आरोपी युवक वीडियो का हवाला देकर किशोरी से दुष्कर्म करने लगे।
इस बाबत पीड़िता की मां ने संबंधित थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से धरपकड़ शुरू की जा रही है यह बात जानकर एक युवक फरार हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपित युवकों की पहचान आशीष नेगी, मंथन केस्टवाल, आशीष पोखरियाल के रूप में हुई है।
Published on:
13 Jul 2018 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
