कांग्रेस आलाकमान ने उपाध्याय को हटाकर प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया ताकि कांग्रेस को जीवंत किया जा सके। उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनते ही प्रीतम सिंह ने इस कार्यकारिणी को भंग करने की कोशिश की लेकिन विवाद और गुटबाजी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि प्रीतम सिंह ने उस समय कार्यकारिणी भंग नहीं की और पुरानी कार्यकारिणी से ही ढाई साल तक कांग्रेस को चलाया।