
गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी में औली की ढलान पर लगेंगे 25 हजार से अधिक फ्लावरिंग प्लांट
(देहरादून,हर्षित सिंह): अफ्रीका के जाने माने व्यवसायी गुप्ता बंधुओं ( Gupta Brothers ) के दो बेटों की विवाह समारोह के लिए औली ( auli ) की ढ़लानों पर 25 हजार से ज्यादा फ्लावरिंग प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए विद्यान विशेषज्ञों की ओर से फूल लगाने शुरू कर दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस शादी में दो सौ करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है। शादी का कार्यक्रम 18 जून से लेकर 22 जून तक प्रस्तावित है।यह शादी पहले इटली में होने वाली थी। सरकार की पहल पर औली को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में चुना गया है।
आयोजन समिति की ओर से औली की ढलानों पर जिनिआ, सेलेसिया, विंका, कौसमौस, फुरकेरिया, फेनिक्स आदि फूल लगाए जाएंगे। इस दौरान होने वाले जैविक कूडे के निस्तारण के लिए जोशीमठ नगर पालिका का सहयोग लिया जाएगा। यहां कूड़ा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक 18 जून से 20 जून तक अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी होगी, जबकि अगले दो दिन छोटे भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी होगी। अजय गुप्ता अपने बेटों की शादी इटली में करना चाहते थे। इस शादी के लिए औली में टेंट कॉलोनी के साथ शादी समारोह स्थल को सजाने का कार्य जोर शोर से चल रहा है।
गुप्ता परिवार के करीबी सुमित बुग्याल का कहना है की पर्यावरण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। यहां कूड़ा प्रबंधन का विशेष इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा बुग्यालों के साथ भी कोई छेड़छ़ाड नहीं होगी।
इस बीच स्थानीय एडवेंचर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार और सचिव संतोष कुंवर ने औली में शादी समारोह से पर्यावरण को नुकसान होने की बात कही। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। उनका कहना है कि औली में हो रही शादी में नियम कानून को ताक पर रख दिया गया है।
Published on:
15 Jun 2019 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
