30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश की दूरी पर रामदास अठावले का बयान, सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर किया बड़ा दावा

Union Minister Ramdas Athawale Statement: 'वह सपनों में जी रहे हैं', इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर एक बड़ा दावा भी कर दिया है।
2 min read
Google source verification
Ramdas Athawale Statement

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Photo-ANI)

India Bloc Meeting: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव के शामिल न होने पर अठावले ने तीखा तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी है।

इंडिया गठबंधन की बैठक से दूरी पर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में हुई बैठक में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इंडिया ब्लॉक की बैठक में खुद नहीं आए और अपनी जगह सिर्फ एक दो लोगों को भेज दिया। सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए अठावले ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि अखिलेश यादव अभी भी किसी सपने में जी रहे हैं।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर किया बड़ा दावा

अखिलेश यादव के इस कदम के बाद अठावले ने यूपी की सियासत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, "मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन नहीं टिकेगा।" अठावले ने साफ शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में ये दोनों पार्टियां किसी भी हाल में एक साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर भी दिया जवाब

विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की उठ रही मांग पर भी रामदास अठावले ने अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि अठावले ने इस मुद्दे को मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाए जाने की प्रक्रिया से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अगर दूसरे देशों से आए कुछ लोग फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा लेते हैं, तो चुनाव आयोग जांच के बाद ऐसे लोगों के नाम हटा देता है। अठावले ने स्पष्ट किया कि उन्हें मौजूदा मामले में नाम हटाए जाने की पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि, "जो भी इस देश का असली नागरिक है और जिसे वोट देने का अधिकार है, उसका नाम मतदाता सूची से बिल्कुल नहीं हटाया जाना चाहिए।"

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग