दुनियाभर के श्रद्धालु जो कि किन्हीं कारणों से देवभूमि नहीं आ पाते हैं, यहां के चार धाम सहित अन्य प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए जिओ एक डिजीटल प्लेटफार्म तैयार कर रहा है। जिसके तहत केदारनाथ,बदरीनाथ,गंगोत्री और यमुनोत्री सहित अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन किया जा सकेगा।