
देवरिया में बीजेपी नेता की हत्या
देवरिया. बनकटा थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता की लाठी डंडे से पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है । पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है ।
बनकटा थाना क्षेत्र के छितौनी गाव निवासी 50 वर्षीय उमाशंकर राय की लाठी- डंडे से पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई । मिली जानकारी के अनुसार उमाशंकर राय बाबा धाम से लौटने के बाद किसी से उधार पैसे लौटाने भड़सर गांव गये थे । भड़सर से लौटते वक्त हमलावरों ने लाठी डंडा लेकर उन पर हमला बोल दिया। घटना की सूचना जब परिजन को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे, मगर हमलावरों ने उन्हें भी खदेड़ दिया। बाद में उमाशंकर राय की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना परिजनों ने डॉयल- 100 नंबर पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई । एसपी के निर्देश के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भिजवाया । बनकटा थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है ।
Published on:
22 Aug 2018 06:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
