14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू कश्मीर में शहीद सत्यनारायण यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके गांव, पिता बोले बेटे की शहादत पर गर्व

देवरिया पुलिस लाइन्स में बीएसएफ के जवानों और पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ दी सलामी, पार्थिव शरीर उनके गांव बांसपार बैदा पहुंचा।

2 min read
Google source verification
Martryde Satyanarayan Yadav

शहीद सत्यनारायण यादव

देवरिया. शनिवार की देर रात देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए जिले के लाल सत्यनारायण यादव का पार्थिव शरीर आज सोमवार की सुबह देवरिया पहुंचा। पुलिस लाइन में बीएसएफ के जवानों और पुलिसकर्मियों ने पूरे सम्मान के साथ सलामी दी। पुलिस लाइन में हुए इस सलामी कार्यक्रम के बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बैदा बाँसपार पहुंचा। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच शहीद का शव बरहज घाट के लिये हुआ रवाना हो गया है। शहीद को कंधा देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है ,शहीद के अन्तिम संस्कार में कृषि मन्त्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद कलराज मिश्र ,सदर बिधायक जनमेजय सिंह, डी एम सुजीत कुमार, एसपी रोहन पी कनय समेत हजारों की संख्या लोग भी शामिल हैं।


सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बैदा के सत्यनारायण यादव जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में 33 वीं बटालियन में एसआई के पद पर तैनात थे। सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान द्वारा की गयी गोलीबारी में शनिवार की रात वो शहीद हो गए थे। उनके शहादत की खबर बीएसएफ के कंट्रोल रूम से घरवालों को रविवार की सुबह दी गई। आज सुबह शहीद जवान का पार्थिव शरीर लेकर अन्य साथियों के साथ बीएसएफ के एसआई प्रदीप कुमार हवाई मार्ग से लखनऊ आए।

लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर सोमवार की सुबह करीब पांच बजे देवरिया पहुंचे। पुलिस लाइन में सलामी के बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके गाँव पहुंचा तो वहाँ हृदय विदारक दृश्य पैदा हो गया। पत्नी सुशीला देवी बदहवास हो गईं। वृद्ध पिता अयोध्या यादव और शहीद सत्यनारायण के बेटे शंभू, जितेंद्र और राजेश के साथ साथ काफी संख्या में जुटे लोग भाव विह्वल हो गए । एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की तरफ से 25 लाख रुपए का चेक शहीद के परिवारीजनों को देने की तैयारी कर ली गई है। इसमें से 20 लाख का चेक शहीद की पत्नी के नाम से होगा जबकि पांच लाख का चेक उनके पिता को दिया जाएगा।

By SP Rai