2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर में शहीद भतीजे का शव देखते ही चाची ने तोड़ा दम, पत्नी भी हुई बेसुध, मची चीख-पुकार

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए थे देवरिया के सत्यनारायण यादव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 4 Jun 2018, 1:09 PM IST

Martryde Satynarayan Yadav

शहीद सत्यनारायण यादव

देवरिया. जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीसफायर उल्लंघन कर पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में शहीद देवरिया के सत्यनारायण यादव का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार वालों पर गम का पहाड़ा टूट पड़ा तो गांव के लोगों की आंखें भी नम थीं। लोग अभी शहीद के अंतिम संस्कार का इंतेजार कर रहे थे कि इसी दौरान वहां एक और हिलाकर रख देने वाला हादसा हो गया। शहीद की रिश्ते की चाची को जब अपने भतीजे की शहादत की सूचना मिली तो वह इस गम को बर्दाश्त नहीं कर पायीं और उन्होंने दम तोड़ दिया।


देवरिया के सदर कोतवाली अन्तर्गत बांसपार बैदा गांव निवासी सत्यनारायण राजभर अखनूर सेक्टर में पाक की ओर से की गयी गोलीबारी में शहीद हुए। इसकी सूचना रविवार को उनके परिवार को दी गयी। धीरे-धीरे शहादत की यह खबर पूरे इलाके में फैल गयी। लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे। उधर इस खबर के बाद घरवालों औश्र परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। शहीद की अपने परिवार और रिश्तेदारी में बहुत अच्छी मानजान थी और उनका व्यवहार ऐसा था कि सभी उनसे बहुत लगाव रखते थे।


यही वजह थी कि जब सत्यनारायाण यादव की शहादत की खबर उनकी रिश्ते की चाची को हुई तो वह अपेन कलेजे के टुकड़े के बारे में ऐसी खबर बर्दाश्त नहीं कर पायीं। इस दमें को बर्दाश्त नहीं कर पायीं और उनकी मौत हो गयी। उधर पूरे राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।


शहीद के पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। उनका बेटा अपने देश के लिये कुर्बान हुआ है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि पाकिस्तान से बदला लेना चाहिये। परिजनों ने परिवार के सदस्य को नौकरी की भी मांग की है।