
दौड़ में भीड़ के चलते कुछ धावक मैदान में ही गिर पड़े
हाटपीपल्या. नगर में दौड़ का आयोजन तो किया गया, लेकिन इसमें बड़ी चूक सामने आई। दौड़ के लिए एक साथ 700 प्रतिभागियों को दौड़ लगवाई गई, जिसके चलते अफरा तफरी की स्थिति भी बनी, कुछ धावक भीड़ के चलते गिर गए। इमरजेंसी के लिए डॉक्टर भी नहीं रखे गए थे। जबकि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया था लेकिन किसी ने भी एक बड़ी चूक की तरफ ध्यान नहीं दिया।
इंडियन मिलिट्री डिफेंस एकेडमी के द्वारा जिला स्तरीय बालक व बालिका दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ विधायक मनोज चौधरी ने किया। बालिका वर्ग में करीब 200 प्रतियोगियों ने भाग लिया। वहीं बालक वर्ग में 700 से भी अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। दौड़ के दौरान कई प्रतिभागी मैदन में ही गिर गए संयोग से बड़ी घटना टल गई। आयोजक समिति द्वारा घायल प्रतियोगियों के इलाज के लिए डॉक्टर की व्यवस्था नहीं की गई थी, जबकि आयोजन समिति ने प्रत्येक प्रतिभागी से 100 रुपए लिए थे। पोलाय जागीर से आए प्रतिभागी राजकुमार यादव ने बताया की हमें कहा गया था कि एक साथ सिर्फ 400 प्रतिभागियों को दौड़ाया जाएगा लेकिन साथ में 700 को दौड़ लगाई गई, जिसके कारण कई धावक मैदान में ही गिर गए। दौड़ का शुभारंभ करते समय नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बापूलाल धोसरिया, पूर्व मण्डी अध्यक्ष महेन्द्र यादव, पार्षद अशोक पटेल, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र कवडिया, जसमतसिंह सेंधव, कृपालसिंह सेंधव, लाखनसिह सेंधव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पदमसिह सेंधव ने किया। अतिथियो का स्वागत संचालक देवेंद्रसिह सेंधव ने किया। आभार मनोजसिंह ने माना। प्रतियोगिता में प्रथम, द्तिीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
ऐसे किसी आयोजन की पूर्व से अनुमति लेना चाहिए जो की नहीं ली गई थी मामले को दिखाती हूं
निधि वर्मा तहसीलदार हाटपिपलिया
Updated on:
12 Nov 2019 11:11 am
Published on:
12 Nov 2019 11:11 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
