7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO आखिर दोपहर बाद कैसे आई मतदान में तेजी

नवमतदाताओं में दिखा उत्साह, खबर में देखे कहां कितना हुआ मतदान

2 min read
Google source verification

देवास

image

Amit Mandloi

Nov 17, 2023

VIDEO आखिर दोपहर बाद कैसे आई मतदान में तेजी

VIDEO आखिर दोपहर बाद कैसे आई मतदान में तेजी

देवास.

सुबह मतदान को लेकर केंद्रों पर कम कतारें नजर आई। दोपहर बाद अचानक प्रतिशत बढने लगा। दोपहर 3 बजे प्रतिशत 60.31 पार कर गया।

इस बार सबसे ज्यादा उत्साह नवमतदाताओं में नजर आ रहा है। बेहतर सरकार की उम्मीद में नवमतदाता मतदान कर रहे है। इसके अलावा आदर्श और पिंक मतदान केंद्रोंं को सजाया गया है। यहां पर सेल्फी पाईंट बने हुए है। जहां पर मतदान के बाद लोग सेल्फी ले रहे है।

छुटपुट चला विवाद

चुनाव के चलते विवाद होना सामान्य बात है। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी कूट रचित दस्तावेज सोशल मीडिया पर चलाने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सोनकच्छ प्रत्याशी सज्जनसिंह वर्मा और मनोज राजानी के खिलाफ आवेदन सौंपा है। उधर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी थी कोतवाली पहुंचे। उनका आरोप था कि पोलिंग एजेंट सलमान के साथ पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी और चिंटू ने मारपीट की है। टीआइ ने बताया दोनों आवेदन मिले है जांच जारी है।

नौ बजे 13.71

मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। देवास जिले में नौ बजे तक 13.71 प्रतिशत मतदान हुआ। बागली 14.74 प्रतिशत, देवास 10.92, हाटपिपल्या 15.34, खातेगांव में 14.75, सोनकच्छ में 13.46 प्रतिशत चुनाव हुआ ।

11 बजे 32.10 प्रतिशत मतदान

नौ बजे बाद केंद्रों पर भीड़ नजर आई। देवास जिले में 11 बजे तक 32.10 प्रतिशत हो चुका था। बागली 31.25 प्रतिशत, देवास 27.37, हाटपिपल्या 35.03, खातेगांव 32.73 और सोनकच्छ 35.49 प्रतिशत में हुआ।

एक बजे 50.43

जिलेभर में एक बजे बाद अचानक मतदान का प्रतिशत बढने लगा। जिले में दोपहर एक बजे तक 50.43 प्रतिशत मतदान हुआ। बागली 49.88, देवास 43.48,हाटपीपल्या 54.50, खातेगांव 50.64 और सोनकच्छ 55.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

तीन बजे 66.31


तीन बजे तक और प्रतिशत में बढोतरी हो गई। जिले में दोपहर तीन बजे तक 66.31
प्रतिशत मतदान हुआ। बागली 66.90 ,देवास 58.31 ,हाटपीपल्या 70, खातेगांव 66.90 और सोनकच्छ 71.46 प्रतिशत मतदान हुआ।