दीपक के लापता होने के बाद उसके दोस्तों ने उसे देवास के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित कई अन्य जगह व इंदौर में भी उसकी तलाश की। सभी जगह से निराश होने के बाद वो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाने की तैयारी में थे, लेकिन तभी उसकी मौत की सूचना मिल गई। उप्र से भी कुछ परिजन आ रहे हैं, जिनके गुरुवार तक देवास पहुंचने की उम्मीद है।