विधायक ने भी बैठक में उठाए सवाल
जिला योजना समिति की बैठक में नगर निगम के काम को लेकर भी सवाल उठे। हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि आवास नगर में एक हजार मीटर की सड़क पिछले दो साल बाद भी नहीं बनी है। इस पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने नगर निगम आयुक्त नरेंद्र सूर्यवंशी से पूछा कि आपके कोई भी काम समय सीमा में क्यों नहीं पूरे हो पाते। इस पर प्रभारी मंत्री पटवारी ने आयुक्त से कहा कि जो काम जितने समय में पूरे होना हो इसकी जानकारी लोगों को भी उपलब्ध करा दे, ताकि जनप्रतिनिधियों पर लोगों का गुस्सा नहीं निकले।