29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंजिश के चलते चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करके युवक की हत्या

-शिप्रा की घटना, जिला अस्पताल से रैफर करने के बाद निजी अस्पताल ले जाते समय हो गई मौत, औद्योगिक पुलिस ने कई को लिया हिरासत में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Satyendra Singh Rathore

•

Updated: 21 Oct 2022, 1:44 PM IST

रंजिश के चलते चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करके युवक की हत्या

रंजिश के चलते चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करके युवक की हत्या

देवास. एबी रोड स्थित शिप्रा में रंजिश के चलते कुछ युवकों के बीच गुरुवार देर रात विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत में रेफर किया गया। यहां से परिजन उसे लेकर अमलतास अस्पताल उज्जैन रोड के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम लखन परमार है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने एक रिश्तेदार को फोन करके विवाद के बारे में बताया था। उसके बाद लोग देवास के लिए रवाना हुए। युवक एक निजी कंपनी में काम करता था और प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि लेनदेन को लेकर उसका कुछ युवकों से पुराना विवाद चल रहा था हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी आरके शर्मा ने बताया मामले में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है। शुक्रवार सुबह पीएम करवाया गया है। उधर बताया जा रहा है कि कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि शिप्रा क्षेत्र हत्या, आत्महत्या के मामलों में हॉटस्पॉट रहा है। क्षेत्र में साल में कई हत्या हो जाती है, वहीं शिप्रा नदी के नए व पुराने ब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में भी अक्सर सामने आते रहते हैं, यहां जान देने वालों में देवास के अलावा इंदौर जिले के लोग भी अधिक संख्या में रहते हैं।