29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को 3 माह पूरे…लीड केपी कॉलेज में बीबीए में सीटें फुल, बीए व बीकॉम में खाली

-साइंस कॉलेज में 50 प्रतिशत सीटों पर भी अभी तक प्रवेश नहीं हो सके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Satyendra Singh Rathore

•

Updated: 26 Aug 2023, 1:07 PM IST

कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को 3 माह पूरे...लीड केपी कॉलेज में बीबीए में सीटें फुल, बीए व बीकॉम में खाली

कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को 3 माह पूरे...लीड केपी कॉलेज में बीबीए में सीटें फुल, बीए व बीकॉम में खाली

देवास. कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया को शुक्रवार करीब तीन माह पूरे हो गए हंैं। इसके बाद भी प्रक्रिया अभी भी चल रही है। कई कॉलेजों में जहां कुछ संकाय में सीटें फुल हो गई हैं वहीं कुछ में खाली सीटों की संख्या काफी अधिक है। कन्या महाविद्यालय में साइंस में सीटें फुल हैं तो लीड केपी कॉलेज में बीबीए की सीटें भर गई हैं, हालांकि इसके अलावा अन्य सभी संकायों में सीटें खाली हैं, सबसे अधिक सीटें कॉमर्स से जुड़े कोर्स में खाली रह गई हैं। इसमें विद्यार्थियों की रुचि कम होती जा रही है। वहीं शहर से 13 किमी दूर शिफ्ट हुए साइंस कॉलेज में करीब 700 सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं जो 50 प्रतिशत भी नहीं है।

सीएलसी के पांचवें राउंड की चल रही प्रक्रिया

कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 25 मई से शुरू हुई थी। उस मुख्य चरण व तीन कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के चरण निर्धारित किए गए थे। हालांकि बाद में सीएलसी के दो राउंड बढ़ा दिए गए। वर्तमान में पांचवें राउंड की प्रक्रिया चल रही है। लीड केपी कॉलेज के डॉ. संजय गाडग़े ने बताया 22 अगस्त को स्नातक व 23 को स्नातकोत्तर के अलाटमेंट जारी हुए थे। इसमें जिनके नाम हैं वो स्नातक वाले 26 तक व स्नातकोत्तर वाले 27 अगस्त तक फीस जमा कर प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद दो-दो दिन का मौका उनको मिलेगा जो चॉइस अपग्रेड करना चाह रहे थे।

लीड केपी कॉलेज में स्नातक में प्रवेश की स्थिति

पाठ्यक्रम कुल सीट प्रवेश

बीए 1310 862

बीबीए 100 100

बीकॉम कंप्यूटर 320 206

बीकॉम प्लेन 300 165

स्नातकोत्तर में प्रवेश की स्थिति

एमए अर्थशास्त्र 70 57

एमए अंग्रेजी 70 67

एमए इतिहास 160 106

एमए राजनीति 200 196

एमकॉम 150 55

वर्जन

सीएलसी के अंतिम राउंड के तहत फीस जमाकर प्रवेश लेने की प्रक्रिया चल रही है। आगामी दिनों में कई पाठ्यक्रम में सीटें फुल होने की संभावना है।

-डॉ. रतनसिंह अनारे, प्राचार्य लीड केपी कॉलेज।