5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठिकाने पर पहुंचा ट्रक भर माल और कैसे कर दी करोडों की ठगी

चार से पांच ट्रकों से बुलाया लोहा, रुपए देने से किया इनकार औद्योगिक थाने में दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 27 Nov 2023, 9:25 PM IST

ठिकाने पर पहुंचा ट्रक भर माल और कैसे कर दी करोडों की ठगी

ठिकाने पर पहुंचा ट्रक भर माल और कैसे कर दी करोडों की ठगी


देवास.
फेबरिकेशन के सामान लेकर आरोपियों ने पैसा देने से मना कर दिया। फरियादी ने औद्योगिक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फरियादी शाहिद खुमानी फेबरिकेशन में लगने वाले जाली,फाटक देने का काम करते है। उन्होंने भिंड के आशीष द्विवेदी को माल देना शुरू किया। शुरुआत में आशीष माल लेकर शाहिद के खाते में आनलाईन पैसा ट्रांसफर कर रहा था। बाद में आशीष ने अलग-अलग खातों से भुगतान शुरू कर दिया। विश्वास जमा तो आशीष से दो से तीन ट्रक सामान बुला लिया। बाद में पैसा देने से मना कर दिया। शाहिद ने रिपोर्ट में बताया कि लगभग एक करोड रुपए अब नहीं दे रहे है। टीआइ शशिकांत चौरसिया ने बताया कि आशीष, मोहित के खाते से पैसा भेजता था। फरियादी की रिपोर्ट पर आशीष और मोहित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दरअसल मामला ४२० में दर्ज हुआ है। इसलिए कागजात और खंगाल रहे है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नियम के खिलाफ काट दी कालोनी
देवास.
मीठा तालाब क्षेत्र में एक कालोनी काट दी। यहां पर प्लाट भी बेच दिए थे। बाद में नगर निगम ने जांच की तो पता चला कि बिना अनुमति प्लाट बेचे जा रहे है। निगम के आवेदन के बाद कालोनाईजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

उनि राधेश्याम ने बताया कि निगम के इंजीनियर ने आवेदन दिया था। आवेदन में बताया कि निगम अधिनियम १९५६ धारा २९२ ग तथा नगर पा लिका अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी। आवेदन में बताया था कि वार्ड क्रमांक ३५ मीठा तालाब के पास छात्रावास के सामने खसरा नंबर ५५६,५५७ पर अवैध रूप से कालोनी बसाई जा रही है। जिसकी अनुमति भी नहीं दी गई है। आवेदन के बाद मोहन जायसवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जिलाबदर गुंडा पकडाया

पुलिस ने शहर से जिलाबदर किए गुंडे को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नाहर दरवाजा थाना ने की है।
जानकारी के मुताबिक अय्यूब खा को कलेक्टर ने जिलाबदर किया था। जिलाबदर अवधि में अनुमति लेकर शहर में प्रवेश करने की बात आदेश में थी। इसके बाद भी बदमाश शहर में घुम रहा था। नाहर दरवाजा पुलिस ने पठानकुआं ग्रिड के पास से इसे गिरफ्तार कर लिया है।