27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Dewas Fire : देवास शहर के नयापुरा में एक घर में आग लग गई। इसके चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
dewas fire

Dewas Fire News : मध्यप्रदेश के देवास से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार अल सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

ये भी पढें - एमपी में आईटी की बड़ी रेड, जंगल से 52 किलो सोना जब्त

बता दें कि ये पूरा मामला देवास जिले के नयापुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मकान के सबसे निचले फ्लोर में डेयरी चलती थी। यही आग लगी और धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। सुचना मिलते ही देवास नगर निगम की फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इस हादसे(Dewas Fire News) में दूसरी मंजिल पर रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई है। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चें शामिल है। इनकी पहचान दिनेश, उसकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग के रूप में हुई है। आग किस वजह से लगी अभी तक इन कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।