29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजयादशमी पर्व: पुलिस लाइन में 51, कुशाभाऊ ठाकरे मैदान में 71 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलेगा

-पुतले तैयार करने का काम चल रहा जोरों पर, कई जगह बाहर से आए कलाकार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Satyendra Singh Rathore

•

Updated: 4 Oct 2022, 2:41 PM IST

विजयादशमी पर्व: पुलिस लाइन में 51, कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 71 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलेगा

विजयादशमी पर्व: पुलिस लाइन में 51, कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 71 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलेगा

देवास. बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व 5 अक्टूबर को शहर सहित अंचल में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से बड़े स्तर पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके लिए कलाकार पुतलों का निर्माण करने में डटे हैं। पुलिस लाइन मैदान में उज्जैन के कलाकार महावीर जैन व साथी पुतला तैयार कर रहे हैं, करीब तीन-चार दिनों से काम चल रहा है और पुतले का मुख्य चेहरा व छोटे चेहरे तैयार कर लिए गए हैं। यहां पर 51 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा, इससे पहले रंगारंग आतिशबाजी का दौर चलेगा। इसके अलावा कुशाभाऊ ठाकरे मैदान, इटावा, विकासनगर, मोती बंगला, बीमा रोड सहित अन्य क्षेत्रों में रावण के अलग-अलग ऊंचाई के पुतलों का दहन किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे मैदान पर 71 फीट के ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। अजय तोमर, प्रतीक सोलंकी ने बताया पुतले का निर्माण दूसरी जगह पर कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। उधर बासी दशहरे पर ६ अक्टूबर को हिंदू उत्सव समिति द्वारा पुलिस लाइन के पिछले हिस्से में रावण सहित कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इन तीनों ही स्थानों पर सबसे बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे जहां रावण के पुतलों का दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे।
इस बार नहीं जलेगा बांगर द्वारा बनाया पुतला
पूर्व पार्षद इटावा क्षेत्र निवासी दिलीप बांगर द्वारा कई साल से स्वयं रावण के पुतले का निर्माण अपने घर पर ही किया जाता था। इसी पुतले को निर्माण नगर क्षेत्र में जलाया जाता था लेकिन इस बार पुतले का निर्माण नहीं हो पाया है, ऐसे में बांगर द्वारा बनाया गया पुतला इस बार नहीं जलेगा।