देवास. प्रदेश में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, एक यात्रियों से भरी बस भोपाल और देवास के बीच पलट गई, बस में करीब ३५ से अधिक यात्री थे, बस के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। जैसे ही बस पलटी, मौके पर चीख पुकार मच गई, हर कोई मदद की गुहार लगा रहा था, जैसे तैसे यात्रियों को बस से बाहर निकाला, हादसे में अधिकतर यात्रियों को चोटें आई है।