5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO ऐसा हुआ धमाका छत की सीमेंट उखड गई और सरिए आ गए बाहर फिर कैसे पाया काबू

आगे बर्तन की दुकान पीछे हो रही अवैध रिफिलिंग, घंटों बाद आग पर पाया जा सका का
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 8 Dec 2023, 6:32 PM IST

VIDEO ऐसा हुआ धमाका छत की सीमेंट उखड गई और सरिए आ गए बाहर फिर कैसे पाया काबू

VIDEO ऐसा हुआ धमाका छत की सीमेंट उखड गई और सरिए आ गए बाहर फिर कैसे पाया काबू


देवास.
शिप्रा पर एक व्यापारी ने दिखावे के लिए बर्तन की दुकान खोल रखी और पीछे अवैध गैस रिफिलिंग का काला कारोबार हो रहा था।

आग शुक्रवार दोपहर ढाई बजे लगी। बर्तन दुकान में दुकान में लगी आग में दो लोग झुलस गए और पास की दो दुकानें भी चपेट में आ गई। फायर अमले ने घरों से भरे सिलेंडर सुरक्षा की दृष्टि से बाहर लाकर रख दिए। अमले के कारण बडी घटना नहीं हो पाई। सूचना के बाद देवास और इंदौर जिले के फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचे । लगभग एक से डेढ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

दो घंटे में बुझी आग

फायर टेक्निकल पर्सन अनुभव चंदेल ने बताया आग ढाई बजे लगी थी। सूचना पर तत्काल अमला पहुंचा। इंदौर और देवास जिले की लगभग 15 से 20 फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। चंदेल ने बताया कि लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना के बाद इंदौर जिले के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंदौर एसडीएम गोपाल वर्मा, एसडीओपी प्रशांत भदौरिया मौके पर पहुंचे। बताया जाता है पूर्व में भी इस दुकान पर छोटा सिलेंडर फट गया था। अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है। निगम ने दुकान संचालित करने वाले सत्यनारायण के नाम का पंचनामा बनाया है। आगे की कार्रवाई इंदौर जिले के अधिकारी करेंगे।

दो युवक घायल

आग के कारणों की जांच प्रशासन कर रहा है। बताया जाता है दुकान के अंदर मनीष बैठा हुआ था। आग के बाद मनीष और एक अन्य घायल हो गया है। पास की दो दुकानों में आग के कारण नुकसान हुआ है। निगम ने सत्यनारायण नामक युवक के खिलाफपंचनामा बनाया है। पूर्व में भी छोटा सिलेंडर फटने की बात बताई जा रही है। यहां पर बडे से पांच किलो के छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग का काम होता था।