2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घायल बेटी ने भी दम तोड़ा, पिता की हुई थी हत्या

- दामाद ने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को सोनकच्छ के पास दिया था अंजाम

2 min read
Google source verification
dewas

dewas

सोनकच्छ राजेश शर्मा
समीप के ग्राम धतुरिया रोड पर खेत में मंगलवार सुबह पिता मृत व बेटी गंभीर रूप से घायल अवस्था में ग्रामीणों को मिली थी। जमाई आरोपित विशाल पिता हरिओम व्यास निवासी लसूडिय़ा इंदौर दोस्त सनी गुप्ता व सूरज ठाकुर ने मिलकर ससुर महेश उपाध्याय निवासी शिवपुरी व पत्नी रजनी को मारने से पहले जलाया था। जलने से मौत नहीं होने पर खेत में लेजाकर ससुर महेश के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी और पत्नी के सिर पर वार करने के साथ ही गले में भी चोंट पहुंचाई थी। रजनी को गंभीर अवस्था में इंदौर रैफर किया था, जिसकी उपचार के दौरान बुधवार को मृत्यु हो गई है।
टीआई आरके चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार शाम को इंदौर से सूचना आई है कि गंभीर रूप से घायल रचना ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। आरोपितों की तलाश में टीम बनाकर जगह-जगह भेजी गई है। टीम मंगलवार दिन व रात के बाद बुधवार सुबह से आरोपितों को पकडऩे में जुटी है। जिस तरह से बाप व बेटी पर हमला कर तीनों फरार हुए हैं, उन्होंने ही मौत के घाट उतारा है। शादी के बाद से ही पति व पत्नी के अलावा दोनों पक्ष के परिजनों में भी विवाद होने की बातें सामने आई है। इधर पिता का पीएम होने के बाद परिजन उनका शव अपने साथ ले गए हैं, अब बेटी का भी गुरुवार को पीएम होने के बाद शव शिवपुरी ले जाकर ही अंतिम संस्कार करने का कहा जा रहा है। पुलिस सूत्रों की माने तो सोनकच्छ पुलिस ने इनमें से दो बदमाशों को राउंडअप कर लिया है, तीसरे बदमाश की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उसके बाद भी हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। पूछताछ की जा रही है कि हत्या क्यों की गई थी।दरअसल जमाई के साथ ससुर भी कार में सवार होकर शिवपुरी से निकले थे। जमाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करके लाश जलाने का भी प्रयास किया था।