
हादसा: घर लौट रहे शिक्षक की बाइक जा भिड़ी खड़े ट्रक से, हुई दर्दनाक मौत
धमतरी. सडक़ दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। छत्तीसगढ़ में एक बाइक सवार खड़े ट्रक से जा भिड़ा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि टै्रफिक नियमों को नजरअंदाज कर कोई भी वाहन चालक कहीं पर भी अपने वाहन को खड़ा कर देता है।
पुलिस के अनुसार गुरूर निवासी शिक्षक ईश्वर चंद्राकर (45) अपनी बाइक क्रमांक-सीजी-24-के-1201 से धमतरी आ रहा था कि तभी उसकी बाइक श्यामतराई स्थित कृषि उपज मंडी के पास सडक़ में खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। दुर्घटना में सिर में अधिक चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना पाकर कुछ देर में पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी भी वहां पहुंच गई। शव को उठाकर जिला अस्पताल के चीरघर में भिजवा दिया गया है। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि टै्रफिक नियमों को नजरअंदाज कर कोई भी वाहन चालक कहीं पर भी अपने वाहन को खड़ा कर देता है। बताया गया है कि जिस ट्रक में टकराने से ईश्वर चंद्राकर की मौत हुई है, वह सडक़ में अव्यवस्थित ढंग से खड़ी हुई थी। उल्लेखनीय है कि इस साल के शुरुआत से लेकर अब तक विभिन्न सडक़ दुर्घटनाओं में 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी टै्रफिक व्यवस्था पटरी में नहीं आई।
गौरतलब है कि मृतक ईश्वर चंद्राकर गुरूर में एक स्कूल में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। उनकी धर्मपत्नी पीडब्लूडी विभाग में सबइंजीनियर के पद पर कार्यरत है। दोनों पति-पत्नी यहां सिविल लाइन में रहते थे। बताया गया है कि गुरूर से अपना कोई जरूरी काम निपटाकर ही वह वापस लौट रहा था कि दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना से नगर पंचायत गुरूर में शोक की लहर छा गई।
Published on:
26 Nov 2018 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
