20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anganwadi Recruitment 2026: आंगनबाड़ी में 2 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Dhamtari Anganwadi : आंगनबाड़ी सहायिका के 2 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। पात्र स्थानीय महिलाएं 3 और 8 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

Aug 20, 2026

Anganwadi Recruitment

धमतरी आंगनबाड़ी में निकली भर्ती (PHoto Patrika)

Anganwadi Bharti: धमतरी जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण और एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के एक-एक रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र स्थानीय निवासी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सारंगपुरी आंगनबाड़ी केंद्र में एक पद रिक्त

एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के अंतर्गत खरेंगा सेक्टर के सारंगपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 में सहायिका का एक पद रिक्त है। इस पद के लिए सारंगपुरी के संबंधित वार्ड की निवासी महिला आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सरगी आंगनबाड़ी केंद्र में भी भर्ती

इसी तरह एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड के अंतर्गत मोहंदी सेक्टर के सरगी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-02 में सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती की जानी है। इस पद के लिए सरगी गांव की निवासी महिला आवेदन कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

आंगनबाड़ी सहायिका के दोनों पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। पात्र अभ्यर्थी संबंधित ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को पोर्टल पर मांगी गई आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होगी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन पूरा करना होगा।

भर्ती की जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

सारंगपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पद के संबंध में जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। वहीं सरगी आंगनबाड़ी केंद्र में भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इस भर्ती के जरिए स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त सहायिका पदों को भरा जाएगा। इच्छुक स्थानीय महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।