11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी
CG  Election  2023 : बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, किया  2018 के घोषणापत्र का दहन,  देखें वीडियो
Play video

CG Election 2023 : बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, किया 2018 के घोषणापत्र का दहन, देखें वीडियो

BJP Burns 2018 Election Manifesto : धमतरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के आव्हान पर प्रदेश के भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वर्ष 2018 के जन घोषणा-पत्र का दहन कर अंतिम संस्कार कर महानदी में विसर्जन, मुंडन व शान्ति-भोज का कार्यक्रम किया गया। अनीता ध्रुव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने साढ़े चार साल के पूरे कार्यकाल में सिर्फ आतंक, अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार ही किया हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लुट-पाट, दुष्कर्म जैसे घटनाएं आए दिन घटित हो रही है।

Google source verification

BJP Burns 2018 Election Manifesto : धमतरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के आव्हान पर प्रदेश के भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वर्ष 2018 के जन घोषणा-पत्र का दहन कर अंतिम संस्कार कर महानदी में विसर्जन, मुंडन व शान्ति-भोज का कार्यक्रम किया गया।

अनीता ध्रुव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने साढ़े चार साल के पूरे कार्यकाल में सिर्फ आतंक, अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार ही किया हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लुट-पाट, दुष्कर्म जैसे घटनाएं आए दिन घटित हो रही है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अब कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस सरकार को जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की जनविरोधी सरकार से ऊब चुकी है और ठगा महसूस कर रही है। सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर है। गांव से लेकर शहर तक कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने आने वाले 2023 में फिर से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी। भाजपा केंद्र सरकार की नीतियों को भी जनता के बीच लेकर जाएंगे और आने वाले 2023 में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।